पौली संगठन को मजबूत बनाने के लिए हमेशा से संघर्ष करने वाले फैजान खान को प्रदेश कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व द्वारा जिला सचिव बनाये जाने पर पौली मे कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा खुशी का इजहार किया गया। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए जिला सचिव फैजान खा ने कहा संगठन ने हम पर जो विश्वास व्यक्त किया है वह उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। और कार्यकर्ताओं के मान स्म्मान से कभी समझौता नही करेगें । कार्यकर्ताओं ने कहा कि फैजान खान के नेतृत्व हम कार्यकर्ताओं को बल मिलेगा और पार्टी मजबुत होगी। इस अवसर पर ब्लाँक अध्यक्ष डा० अयाजुल हक, गंगा प्रसाद नायक,मिथलेश चौधरी,रेहान खान,बबलू,आसिफ इकबाल सहीत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।