भारतीय जनता पार्टी का चुनाव अभियान तेज करने के लिए हुआ पूजन

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या। भारतीय जनता पार्टी का चुनाव अभियान तेज करने के लिए अयोध्या मंडल का कार्यालय बाबू बाजार अयोध्या नगर पालिका पर हनुमानगढ़ी के सरपंच महंत रामकुमार दास ने पूजन करा करके किया। पूजन अर्चन के बाद सभा की अध्यक्षता करते हुए अयोध्या लोकसभा संयोजक बांके बिहारी मणि त्रिपाठी ने कहा की हमें यह मन करके आराम नहीं करना है कि अयोध्या है लल्लू सिंह जीत रहे हैं हमको आज से ही अयोध्या मंडल के सभी कार्यकर्ता कमर कस कर मतदाताओं के बीच में जाना होगा। जिससे अधिक से अधिक मतों से विजई बनाया जा सके। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि हमें मोदी जी के सपनों को साकार करना है।मेयर गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि कार्यकर्ता आज से 24 घंटे पूरे तन मन से काम करेंगे और हम सब अयोध्या के सेट को 400 में एक सीट प्लस करेंगे। अयोध्या विधानसभा संयोजक रमापति पांडे ने कहा की भाजपा का प्रत्येक पन्ना प्रमुख अपनी जिम्मेदारी पूरे तन मन से निभाए जिससे हम अयोध्या की सेट को भारी अंतर से जीत सकें कार्यालय पर सभी कार्यकर्ताओं की व्यवस्था की जाएगी। कार्यालय उद्घाटन में अयोध्या के सैकड़ो महिला शक्ति भी भारी मात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इस अवसर पर रुदौली के पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अशोक कसौधन, पूर्व अध्यक्ष राधेश्याम गुप्ता, अयोध्या मंडल के अध्यक्ष बालकृष्ण वैश्य, पूर्व अध्यक्ष संजय शुक्ला,पूर्व अध्यक्ष वीडी दुवेदी, रामचंद्र अग्निहोत्री, महामंत्री प्रतीक श्रीवास्तव ने अपने विचार वक्त किया। अयोध्या मंडल कार्यालय महंत धनुषधारी शुक्ला ने वैदिक विद्वानों के साथ पूजन पाठ कराया। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष विनोद श्रीवास्तव , उपाध्यक्ष बिंदु सिंह, पूर्व अध्यक्ष बिंदु श्रीवास्तव, दया मिश्रा, पार्षद विनय जायसवाल, पार्षद सुल्तान अंसारी, पार्षद प्रतिनिधि अभय श्रीवास्तव, पूर्व महामंत्री दुर्गेश पांडे,सहित लगभग सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *