पिता पुत्री के रिश्ते को कलयुगी पिता ने किया शर्मसार

सोहावल- रौनाही थाना क्षेत्र के एक गांव में एक पिता ने बाप बेटी के रिश्ते को कलंकित करते हुए शर्मसार कर देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर पर कलयुगी पिता को पास्को एक्ट सहित अन्य धाराओ में जेल भेजा गया है। सत्तीचौरा  पुलिस चौकी क्षेत्र के एक गांव में पेसे से ट्रक चालक का काम कर रहे पिता सुशील की बदनियती की शिकार हुई पीड़िता ने चौकी प्रभारी  सत्तीचौरा गोविंद अग्रवाल को बीते वर्ष से पिता द्वारा जबरन आपनी हवस का शिकार बनाए जाने की आप बीती बताई। चौकी प्रभारी गोविंद अग्रवाल ने बताया पीड़ित की मां,चाची सहित अन्य सभी पहलुओं पर जांच के उपरांत प्रथम दृष्टया मामला सही पाया गया।  रौनाही थाना प्रभारी पंकज सिंह ने बताया कि आरोपी पिता को धारा संख्या 376,354, 323,504,506 व 7/4 पास्को एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *