आओ मतदान करें

विषय-आओ मतदान करें

लोकतंत्र के महायज्ञ में
अपनीं आहुति प्रदान करें,
आओ-आओ मतदान करें।

कर्तव्य निभाने का ये दिन
देश हित न होगा इसके बिन
सच्चा सेवक जनता को हम
मिलजुल कर आज प्रदान करें।
आओ -आओ मतदान करें।

ना प्रलोभनों से ललचायें
ना झूठे वादों से भरमायें
सोच- समझ कर खोज परख कर
सदाचारी का मान करें।
आओ-आओ मतदान करें।

बेरोजगारी बढ़ती महंगाई
भ्रष्टाचार ने नींद चुराई
आज चुनें एक कर्मवीर को
देश का नवनिर्माण करें।
आओ -आओ मतदान करें।

करना नहीं कोई गलत चुनाव
पिछले वर्षों का रखो हिसाब
नव पथ नव उन्नति
नव स्वप्नों को पंख प्रदान करें।
आओ -आओ मतदान करें।

स्वप्रमाणित मौलिक रचना
श्रीमती प्रियंका मिश्रा” कुमुद”
लश्कर ग्वालियर मध्य प्रदेश।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *