चित्रकूट। अप्रैल दोस्त के साथ कर्वी की ओर आ रहे मदारी का खेल दिखाने वाले युवक की दुर्घटना में मृत्यु होने से परिजनों में शोक छा गया। दोस्त को गंभीर दशा के चलते डाक्टर ने बांदा रेफर किया है।
बताया गया कि बांदा जिले के गिरवां गांव निवासी सगीर (25) पुत्र सम्मी खान बगल के शेखनपुरवा के संतोष के साथ बाइक से बीती शाम कर्वी की ओर आ रहे थे। अचानक सड़क हादसे में दोनो घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। जहां इलाज के दौरान सगीर की मृत्यु हो गई। दोस्त संतोष की हालत गंभीर होने के चलते डाक्टर ने बांदा रेफर किया है। घटना से मृतक के परिजनों में शोक छा गया। मृतक गांव-गांव जाकर मदारी का खेल दिखाकर परिवार का भरण पोषण करता था। मृतक के तीन पुत्र, एक पुत्री, पत्नी शहीना का रो-रोकर बुररा हाल है।