महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या । अयोध्या धाम तीर्थ पुरोहित समाज सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष दुर्गेश पांडे के निर्देशन में भगवान राम के जन्मोत्सव राम नवमी को धर्म कांटा पर विशाल शरबत वितरण का आयोजन किया गया।हजारों की संख्या में लोग शरबत ग्रहण किया । अयोध्या धाम तीर्थ पुरोहित समाज सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष दुर्गेश पांडे ने कहा कि राम नवमी के दिन हमारे आराध्य प्रभु श्रीराम का जन्म हुआ था । भगवान ने मानव रूप में अवतरित होकर धर्म , संस्कृति के साथ मानवता की मिसाल कायम की । आज हम सभी भगवान राम के राम नवमी के पर्व पर राम भक्तों की सेवा करने के लिए शरबत पान वितरण का कार्य क्रम किया जा रहा है। ताकि इस विकट गर्मी में आने वाले श्रधालुओं को पीने के लिए पानी न खोजना पड़े इसके लिए भव्य सरवत पान का आयोजन किया गया है । इस अवसर पर अयोध्या धाम तीर्थ पुरोहित समाज सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष दुर्गेश पांडे, महासचिव प्रदीप महाराज, महामंत्री ओम प्रकाश पांडे, मोहम्मद इकबाल अंसारी,सहित सैकड़ो की संख्या में अयोध्या धाम तीर्थ पुरोहित समाज सेवा ट्रस्ट के लोग मौजूद रहे।