बस्ती। अप्रैल उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में जिले में इन दिनों लगातार आग का तांडव जारी है। अलग-अलग बीस स्थानों पर लगी विकराल आग से रिहायशी मकान और कई घरों में आग का कहर बना रहा। बुद्धू शर्मा (65) निवासी बैदौली थाना सोनहा की आग से झुलस कर मौत हो गई ।गेहूं की सैकड़ों बीघे की फसल जलकर राख हो गई। आगलगी से लाखों रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई। आग लगने की सूचना पर अग्निशमन विभाग के कर्मचारी दिनभर दमकल लेकर आग बुझाते में हलकान रहे। गुरुवार को भी रिहायशी झोपड़ी और करीब 100 बीघे गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। 20 जगहों पर लगी आग की घटनाओं में दर्जनों किसानों के अरमान आग में जल गए।
छावनी थाना क्षेत्र के बबुरहवा गांव में बिजली के शार्ट सर्किट से फैली आग से करीब सात बीघे गेहूं की खड़ी फसल जल गई। फायर ब्रिगेड के पहुंचने तक ग्रामीणों ने आग बुझाने में कड़ी मशक्कत किया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के जवानों ने आग पर काबू पाया। थाना क्षेत्र के सोनबरसा ग्राम पंचायत के बबुरहवा गांव में गुरुवार दिन में भौसिया पंप कैनाल को जाने वाली 33 हजार लाइन से तेज हवाओं के बीच आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी से आग तेजी से फैल गई। इस अग्निकांड में विनोद पाठक, परमात्मा, मानिकराम की गेहूं की खड़ी फसल जल कर बर्बाद गई। ग्रामीणों ने गेंहू की ट्रैक्टर से जुटाई कर आग को फैलने से दमकल आने तक रोका। लालगंज के हटवा, वाल्टरगंज के जिनवा,सोनहा के नरखोरिया, पुरानी बस्ती थानाक्षेत्र के सबइेईया व सरला कालेज के बगल गेहूं के खेत जलकर राख हो गए हैं। गेहूं का खेत जले हुए किसानों का बुरा हाल है।