बस्ती 18 अप्रैल थाना छावनी पुलिस द्वारा एक अदद अवैध तमंचे व एक अदद जिंदा कारतूस के साथ अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
आपको बताते चलें कि प्रभारी निरीक्षक छावनी मय पुलिस टीम द्वारा ग्राम बाघानाला बंधा से एक व्यक्ति को अवैध तमंचे 312 बोर और एक अदद जिंदा कारतूस 312 बोर के साथ किया गया गिरफ्तार। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना छावनी पर मु0अ0सं0 102/2024 धारा 3/25 Arms Act पंजीकृत कर, अभियुक्त को नियमानुसार विधिक कार्यवाही पूर्ण कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया है