बस्ती 18 अप्रैल , लोकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 में आगामी 25 मई को मतदान होना है। जिला जज़ कुलदीप सक्सेना ने बताया है कि इस दिन शनिवार को अवकाश घोषित किया गया है। मा. उच्च न्यायालय के आदेशानुसार जनपद के सभी न्यायालय 25 मई को बन्द रहेंगे तथा इस दिन निर्धारित मुकदमों की सुनवाई 27 मई को की जायेंगी।