बस्ती 17 अप्रैल इक कहावत है कि मौत जब आती है तो कोई न कोई बहाना लेकर आतीं हैं ऐसे ही एक घटना उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में घटी,कलवारी टांडा पुल के पास धोबहट निवासी किसान की ट्रक की चपेट में आने से इलाज़ के दौरान मौत हो गई है।
आपको बताते चलें की किसान वृजलाल माझा खुर्द के पास गेहूं की खेत में मड़ाई कर रहे थे कि प्यास लगने पर पानी पीने के लिए वो टांडा पुल के पास दुकान पर आए थे लौटते समय जैसे ही वह रोड पार करने लगे तभी टांडा की तरफ से आ रही ट्रक की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना मिलते ही पुलिस चौकी प्रभारी वहां पहुंचे और बहादुरपुर इलाज़ के लिए उन्हें भिजवाया गया, लेकिन स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने जिला चिकित्सालय बस्ती के लिए रेफर कर दिया जहां पर डॉक्टर ने बृजलाल को मृत घोषित कर दिया। इस घटना से वृजलाल के घर पर पहाड़ टूट पड़ा है घर वालों का रो-रो करके बुरा हाल है।