बस्ती शुगर मिल पर मिल के कर्मचारियों ने दिया धरना

बस्ती शुगर मिल पर मिल के कर्मचारियों ने दिया धरना। आपको बताते चलें की बस्ती शुगर मिल प्रबंधन द्वारा चोरी छिपे मिल को काटा जा रहा है इसकी सूचना जैसे ही मिल कर्मचारियों को लगी तत्काल मिल के कर्मचारी मिल गेट पर पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे कर्मचारी नेता संजय कुमार सिंह ने बताया कि कर्मचारियों के साथ मिल प्रबंधन छल कर रहा है कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है जिससे कर्मचारियों का परिवार भुखमरी के कगार पर पहुंच गया है उन्होंने कहा कि जब तक हमारी समस्याओं का निराकरण नहीं हो जाता तब तक हम लोग प्रदर्शन करते रहेंगे प्रदर्शन के दौरान साधू सिंह राम शब्द चौधरी, काशी यादव, कृष्ण कुमार मिश्रा, जगन्नाथ पाण्डेय, रामदीन चौधरी, उत्तम श्रीवास्तव, अरविंद मिश्रा, शिव प्रसाद सिंह, संतराम यादव, बुधीराम, बैजनाथ, तिलक प्रसाद राजकुमार पाण्डेय श्याम नारायण, मेहीलाल सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *