बस्ती/ रुधौली 8 अप्रैल उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के वाल्टर गंज थाना क्षेत्र के बस्ती बांसी मार्ग पर निकट पैडा चौराहे पर आज सुबह करीब 10 बजे एक पिकअप की चपेट में आ जाने से बाइक सवार युवक बुरी तरह घायल हो गया था युवक की इलाज के दौरान अस्पताल में मृत्यु हो गई है।आ
पको बताते चलें कि पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के दरौली निवासी 42 वर्षीय अज्ञाराम पुत्र फूलेले जो बाइक से रुधौली से बस्ती की तरफ जा रहे थे वह जैसे ही पैडा चौराहे पर पहुंचे कि बस्ती से रुधौली की तरफ तेज रफ्तार में जा रही पिकअप नें जोरदार ठोकर मार दिया। ठोकर से आज्ञाराम बुरी तरह घायल हो गए। आनंन- फानन में जिला अस्पताल भिजवाया गया जहां पर इलाज के दौरान आज्ञाराम की मौत हो गई।