श्रावस्ती (आरएनएस)। कोतवाली भिनगा अंतर्गत भिनगा कस्बे के ईदगाह तिराहे के पास सोमवार सुबह करीब 11.00 बजे के आस पास एक भीषण सड़क हादसे में एक चार वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत हो गई मिली जानकारी के अनुसार मो0 रजा पुत्र फिरोज निवासी घोलिया कला थाना सिरसिया जो अपने परिवार के साथ ईद की खरीददारी करने भिनगा आया हुआ था जो ईदगाह तिराहे के पास बच्चा सड़क पार कर रहा था बहराइच की तरफ जा रहा ट्रक वाहन संख्या न् च्41।ज् 0885 के नीचे अचानक बच्चा आ गया ट्रक का पिछला चक्का बच्चे के सिर पर चढ़ गया मौके पर ही मासूम की दर्दनाक मौत हो गई पुलिस द्वारा ट्रक को पकड़कर कब्जे में ले लिया गया और शव को पोस्टमार्टम हाउस भिनगा भेज दिया गया।