अनुराग लक्ष्य, 5 अप्रैल
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,
मुम्बई संवाददाता ।
महाराष्ट्र की सियासत में आगामी लोकसभा चुनाव अब अपनी गर्मजोशी की तरफ तेज़ी से बढ़ रही है। क्योंकि हार जीत का खौफ किसे नहीं सताता है। खासकर जब दो परिवार आमने सामने हों।
राज्य में शिवसेना और एन सी पी दो गुटों में बंटने के कारण वेयंगात्मक बांड भी चलते हुए नज़र आने लगे हैं। बारामती लोकसभा सीट से उम्मीदवार के तौर पर शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले, और उप मुख्यमंत्री अजित पवार के नेतृत्व वाली
राकांपा ने सुनेत्रा पवार को बारामती लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित कर दिया है। आप को बताते चलें कि सुनेत्रा पवार अजीत पवार की पत्नी हैं। इस तरह देखा जाए तो पवार परिवार में ज़बानी जंग का भी आगाज़ हो चुका है।
इस मौके पर सुप्रिया सुले ने अपने एक वक्तव्य में कहा कि सुनेत्रा उनके बड़े भाई की पत्नी हैं और मेरी भाभी भी हैं, और भाभी तो हमेशा मां के समान ही होती हैं। लेकिन भाजपा की गंदी राजनीति के कारण मेरी भाभी मेरे सामने प्रत्याशी के तौर पर आ गई हैं।
वहीं सुनेत्रा पवार ने कहा कि वोह पीएम मोदी, सीएम एकनाथ शिंदे, उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फर्डनावीस और अजीत पवार को धन्यवाद देना चाहती हूं, जिन्होंने मुझे इस योग्य समझा कि इस लोकसभा में मेरी भी भागीदारी हो। साथ ही मैं विजयी भी घोषित हूं।
खैर, यह तो आने वाला समय ही बताएगा कि इस लोकसभा के दो परिवारों की इस चुनावी जंग में किस के ऊपर जीत का सेहरा सजता है।