तंत्रमंत्र के बहाने युवती को ले उड़ा सोखा
– सोनहा थानाक्षेत्र की घटना
बस्ती उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के सोनहा थानाक्षेत्र में एक अनोखा वाला मामला प्रकाश में आया है। सोनहा थाना क्षेत्र का एक सोखा महिलाओं को झाड़-फूंक के नाम पर एक युवती व उसकी छोटी बेटी को भी ले उड़ा।पुलिस ने युवती की मां की तहरीर पर सुनील सोखा पता अज्ञात के खिलाफ अपहरण व ठगी का केस दर्ज कर घटना की जांच-पड़ताल शुरु कर दी है। तहरीर के मुताबिक महिला की एक बेटी बीमार रहती थी उसे झाड़-फूक के लिए वह सोखा के पास गई तो सोखा ने पहले पांच हजार रुपया लिया और दवा देने के लिए बुलाया तो महिला ने अपनी दोनों बेटियों को उसके पास सल्टौआ में भेज दिया वहां से उसकी बेटी वापस नहीं लौटीं। सोखा बेटियों को लेकर फुर्र हो गया है। सुख के खिलाफ पुलिस तेजी के साथ कार्य कर रही है।