अयोध्या अग्रहरि पंचमहला सेवा ट्रस्ट व विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के द्वारा उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जल पुलिस को सम्मान पत्र से सम्मानित किया गया

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या अग्रहरि पंचमहला सेवा ट्रस्ट अयोध्या नगर के विधायक वेद प्रकाश गुप्ता जी ने सम्मानित किया, साथ ही अयोध्या में कार्यरत जल पुलिस के जांबाज साहसिक जवानों जो अपने प्राण की परवाह किए बिना सरयू नदी में कूद कर सैकड़ों लोगों की प्राण बचाने वाले उप निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह चौधरी, प्रभारी रूबे प्रताप मौर्य, आरक्षी नित्यानंद यादव को सम्मान पत्र व अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया।सम्मानित ट्रस्टी गण दिनांक 4 अप्रैल 2024 दिन बृहस्पतिवार को होने वाले बैठक में स्थानीय लोगों को छोड़कर बाहर से केवल संस्थापक ट्रस्टियों एवं दो आजीवन ट्रस्टियों को ही आमंत्रित किया गया है। जिसमें मुंबई से श्री राजेश हीरालाल जी, एक कोलकाता से श्री शिवकुमार जी और श्री मृगांक जी, प्रयागराज से श्री राम जी वैश्य जी, दिल्ली से श्री केशव प्रसाद जी और श्री अनिल जी, वाराणसी से श्री अशोक जी और श्री उमाशंकर जी, बहराइच से श्री सुरेश जी लखनऊ से श्री प्रमोद जी, अयोध्या से श्री अशोक आर्य जी और श्री चंद्र प्रकाश जी सामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *