आग ने मचाया तांडव,लगभग 800बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई राख

रवि प्रकाश पाण्डेय संवाददाता

सिद्धार्थनगर। जिले के डुमरियागंज तहसील के त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के बिजौरा चौकी अंर्तगत बेतनार,सेखुईया, रमवापुर जगतराम के सिवान में अज्ञात कारणों से आग लग गई।देखते देखते आग ने विध्वंसक रूप ले लिया।जिसमे लगभग 800 बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई है। आगजनी की सूचना उपजिलाधिकारी डुमरियागंज और संबंधित जिम्मेदारों को दी गई।आगजनी की सूचना देने के लगभग 45 मिनट में अग्निशन विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की सहायता से आग पर काबू पाने के लिए घंटो मशक्कत करती रही।तब जाकर आग पर काबू पाया गया।तब तक रमवापुर जगतराम के किसानों की लगभग 150 बीघा गेहूं की फसल, बेतनार में लगभग 400 बीघा फसल,सेखुई सेनापति में लगभग 250 बीघा खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गया।सूचना पर मौके पर पहुंचे तहसीलदार व हल्का लेखपाल ने हुए नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट शासन को भेजने की बात कही है।इस आगजनी में किसी का बीस बीघा तो किसी का 17 बीघा जलकर राख हो गया।इस आगजनी ने किसानों की अरमानों पर पानी फेर दिया है।इसी गेहूं की फसल पर किसी के घर लड़की की शादी थी तो किसी के घर का खर्चा और भोजन निर्भर था। जो सब जलकर राख हो गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *