प्राथमिक विद्यालय तुरकौलिया के बच्चों द्वारा स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गई

बस्ती 4 अप्रैल आज प्राथमिक विद्यालय तुरकौलिया में इस नवीन शैक्षिक सत्र 2024-25 में अधिक से अधिक नामांकन सुनिश्चित कराने हेतु विद्यालय परिवार व बच्चों सहित स्कूल चलो अभियान रैली निकाली गयी। रैली को विद्यालय से हरी झंडी दिखाकर विद्यालय प्रबंथ समिति की अध्यक्ष श्रीमती अनीता देवी ने रवाना किया। रैली का नेतृत्व विद्यालय के प्रधानाध्यापक बब्बन पाण्डेय व सहायक अध्यापक डॉ0 राजेश गौड़ द्वारा किया गया। रैली ग्राम तुरकौलिया, रामपुर ,छाड़ूपुर होते हुए पुनः स्कूल पर आकर समाप्त हुई।बच्चों ने अपने ओजस्वी नारों- हर घर मे चिराग जलेगा, हर बच्चा स्कूल चलेगा। मम्मी पापा हमे पढ़ाओ ,स्कूल में चलकर नाम लिखाओ।
बच्चे मांगे प्यार दो, शिक्षा का अधिकार दो । आदि नारों से सभी अभिभावकों के अंदर शिक्षा के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया।रैली में मुख्य रूप से बब्बन पाण्डेय,डॉ0 राजेश गौड़, अनीता देवी, मीरा देवी,सुनीता देवी, संजू देवी, रेनू गौतम , दुर्गावती, राम तेज, ओम प्रकाश आदि सम्मिलित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *