बस्ती 4 अप्रैल आज दिनाँक 04/04/2024 को ब्लॉसम किड्स कैम्पस स्कूल , सिहारी बस्ती में सत्र 2023-2024 के टॉपर्स
एवं रैंकर्स छात्र एवं छात्राओं को मेडल्स ,मोमेंटो और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया ।यह सम्मान प्रबन्धक सन्तोष श्रीवास्तव और प्रधानाचार्य मो. सैफ द्वारा दिया गया ।इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष विनोद उपाध्याय,उप-प्रबन्धक राजेश कुमार आर्या , कोषाध्यक्ष सत्य प्रकाश नारायन ने सभी छात्रों को, उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामना और बधाई दी है।