अयोध्या में योगी महेशदास बनायेगें कपालभाति प्राणायम में विश्व कीर्तिमान

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या । राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत योग एसोशिएशन एवं दिव्य भारत निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष महेश दास उर्फ स्वामी महेश योगी द्वारा 11 दिवसीय कपाल भाति प्रणायाम करने की साधना का शुभारंभ किया जा रहा है l जिसमें सिद्ध पीठ हनुमानगढ़ी बसंतिया पट्टी के संत महेश योगी ने योग कला व साहित्य में अनेकों विश्व रिकार्ड यशस्वी भारत का गौरव बढ़ाया है l उसी क्रम में योगी महेश दास ने अब तक सबसे बड़ा विश्व कीर्तिमान स्थापित करने हेतु अनवरत 11 दिवस तक दिन रात कपालभाति प्राणायाम करने जा रहे है l इस आयोजन के तहत लगातार 21 लाख स्ट्रोक कपालभाति करने का विश्व रिकार्ड बनायेगे l यह आयोजन 5 सितम्बर 2024 को दिल्ली में होना सुनिश्चित है किन्तु यह 11 दिवसीय कपालभाति संकल्प साधना को निर्विघ्न पूर्वक पूर्ण करने हेतु महेश दास योगी ने 2 अप्रैल 2024 दिन मंगलवार को निज आश्रम गोविंदगढ़ हनुमान गढ़ी में 6 माह तक अन्य त्याग कर प्रतिदिन 11 घंटे की कपाल भाति की साधना करेंगे l 22 नवंबर 2022 को सिद्धपीठ हनुमानगढ़ी में अयोध्या के वरिष्ठ संतजनों की उपस्थिति में स्वामी महेश योगी ने श्री हनुमान जी का आशिर्वाद लेकर 14 वर्ष के अंतराल में भारत के चारों दिशाओं में चार दिव्य योगधाम की स्थापना का संकल्प लिया था l इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए महेश योगी ने अपने पूज्य गुरुदेव स्वर्गीय श्री संतोष दास जी की सहमति से 14 वर्षीय यात्रा को सफल आयाम तक ले जाने हेतु पांच संकल्प लिए थे l जिसमें 11 दिवसीय अनवरत कपालभाति करने का भी रहा। उनकी हार्दिक इच्छा थी कि यह साधना महेश योगी श्री हनुमानगढ़ी गर्भगृह में हनुमान जी के दर्शनोपरांत आरंभ करें l जिसको उन्होंने मार्च माह में नियत की थी l किंतु आज उनकी ना मौजूदगी में स्वामी महेश योगी अपने निज आवास गोविंदगढ़ हनुमानगडी में इस साधना को आरंभ कर रहे हैं। योग व कपालभाति में साधना करना व रिकार्ड बनाना स्वामी महेश योगी के लिए यह पहला वाकया नहीं है l इसके पहले भी इन्होंने 2018 में सिद्धार्थनगर के डुमरियागंज में 13 घंटे कपालभाति करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया तत्पश्चात सन 2018 में योग गुरु स्वामी रामदेव जी व राजस्थान की तत्कालीन मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे जी के संयोजन में 23 घंटे 10 मिनट कपालभाति करने का नया कीर्तिमान स्थापित किया तथा 2019 में ही नेवाड़ इंस्टीट्‌यूशन गाजियाबाद में महेश योगी ने पुनः 51 घंटे 10 मिनट तक कपालभाति करने का विश्व कीर्तिमान स्थापित कर पुरी दुनिया को चौका दिया। इस विशिष्ठ उपलब्धि के लिए योगगुरू स्वामी रामदेव जी, श्री श्री रविशंकर जी, मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी, मुख्यमंत्री श्रीमती बसुंधरा राजे जी व भारत के अन्य विशेष जनों ने महेश योगी को शुभकामनाएं प्रेषित कर बढ़ाई दी। इसके अतिरिक्त महेश योगी ने गुजरात सरकार के निर्देशन में 51 घंटे अनवरत योग मैराथन, अंबेडकर नगर में अनवरत 76 घण्टे योग मैराथन तथा 2019 में महाराष्ट्र सरकार के निर्देशन में सवा घंटे शीर्षासन में कपालभाति करने का रिकॉर्ड तथा राजस्थान मेवाड में 1 मिनट में 21 बार सूर्य नमस्कार करने का विश्व रिकार्ड बना चुके हैं। इसके अतिरिक्त चित्रकला के क्षेत्र में 11000 चित्रों का सृजन करने व भारत के महान मनीषियों की सबसे बड़ी व्यक्ति चित्र श्रृंखला बनाने का विश्व रिकॉर्ड व साहित्य के क्षेत्र में दिव्य भारत गौरव ग्रंथ लिखने व भारत ऋषि जान एनसाइक्लोपीडिया लिखने का विश्व कीर्तिमान बना चुके हैं। वर्ष 2022 में दिव्य भारत निर्माण यात्रा आरंभ करते समय से ही स्वामी महेश योगी ने 14 वर्ष के लिए चरण पादुका का त्याग व एक वत्र धारण करने का संकल्प लिया था जिसका अनुपालन करते आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *