12 माह से फरार गैंगस्टर का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

बहराइच – पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती वृन्दा शुक्ला जनपद बहराइच द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ग्रामीण  पवित्र मोहन त्रिपाठी व  क्षेत्राधिकारी महोदय नानपारा  राहुल पाण्डेय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार पाण्डेय मय हमराह द्वारा सम्बन्धित मु0अ0स0-73/2023 धारा 3(1) उ०प्र० गिरोह बन्द समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधि01986 थाना मटेरा जनपद बहराइच बनाम लवकुश आदि जो मुकदमें में वांछित था और मा० न्यायालय द्वारा NBW व 82 द०प्र०स० की उद्घोषणा जारी की गयी थी तथा गिरफ्तारी हेतु वारण्ट भी निर्गत किया गया है जो विगत 12 माह से फरार चल रहा था आज दिनाक 02.04.2024 को अभियुक्त लवकुश पुत्र तीरथ निवासी ग्राम बासगढ़ी थाना खैरीघाट जनपद बहराइच को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।

पुलिस टीम के विवरण में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार पाण्डेय , उ0नि0 चन्द्रिका प्रसाद  , हे0का0 अंगद यादव  हे0का0 राजकुमार यादव , का० अविनाश , का0 भोला यादव भी रहे।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *