महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या धाम मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मस्थली अयोध्या में निकट अशर्फी भवन चौराहा श्याम क्लब मैदान पर देश के नामी गिरामी पहलवानों का कुश्ती दंगल होगा जिसमें देश के कोने-कोने से पहलवान पहुंच कर अखाड़े की शोभा के साथ-साथ सक्ति प्रदर्शन करेंगे।
श्याम क्लब एवं कुश्ती संघ के जिला अध्यक्ष बाबा घनश्याम दास पहलवान ने बताया कि रामलला सरकार मात्र गजेंद्र जी महाराज कोतवाल बाबा की अनुकंपा से विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी बुढ़वा मंगल के शुभ अवसर पर 53 वां राज स्तरीय विराट दंगल का आयोजन किया गया। जिसमें पंजाब दिल्ली मध्य प्रदेश नेपाल अयोध्या नंदिनी नगर गोंडा बहराइच बनारस देवरिया गोरखपुर गाजीपुर आगरा झांसी हरियाणा के ख्यात लब्द पहलवान अपना जोर अजमाएंगे दंगल में आए सभी पहलवानों एवं संभ्रांत लोगों का स्वागत सम्मान पार्षद प्रतिनिधि प्रियेसदास द्बारा किया जाएगा।