अनुराग लक्ष्य, 2 अप्रैल
सलीम बस्तवी अज़ीज़ी,
मुम्बई संवाददाता ।
अभिनय, डायलॉग डिलेवरी और अपनी एंग्री यंग मैन वाली छवि को बरसों फिल्मी पर्दे पर जीवंत करने वाले अमिताभ बच्चन की एक फिल्म बन रही थी, जिसका नाम था , शूटबाईट, जिसके निर्देशक थे सुजीत सरकार ।
वही सुजीत सरकार जिन्होंने अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म पिंक, पीकू और गुलाबो सिताबो जैसी फिल्में बनाईं थीं ।
वैसे तो शूटबाई 2012 की फिल्म है, मगर किन कारणों से यह फिल्म रिलीज़ नहीं हो पाई, इसका सही सही कोई कथन तो नहीं मिलता लेकिन अब खबर यह आ रही है कि सुजीत सरकार शूटबाईट को अब रिलीज़ करने की योजना बना रहे हैं। जो जल्द ही सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो सकती है।
आपको बताते चलें कि अमिताभ बच्चन की इस फिल्म में उनके डायलॉग डिलेवरी का इस्तेमाल कम और उनके अभिनय को जज़्बात, और उनकी आंखों के एक्सप्रेशन से ज्यादा काम लिया गया है, जो एक अलग ही परभाव छोड़ती है।