108 एवं 102 एम्बुलेंस सेवा के कर्मचारियों ने कंपोजिट विद्यालय में बच्चों को किया जागरूक

*
बस्ती। स्वास्थ्य विभाग की पहल से जिला बस्ती की 102 एवं 108 एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों ने कंपोजिट विद्यालय कटेश्वर पार्क बस्ती में बच्चों को एंबुलेंस के बारे में जागरूक किया गया।
जिसमें बच्चों को 108 एवं 102 एंबुलेंस में उपस्थित मेडिकल स्टाफ, उपकरण एवं एंबुलेंस की उपयोगिता के बारे में जानकारी दी गई।
साथ ही साथ उन्हें प्रोत्साहित किया गया कि किसी भी आपातकालीन स्थिति में वह 108 डायल करें। जिससे गंभीर मरीजों को समय से प्राथमिक उपचार देते हुए उन्हें सुचारु रूप से एक बेहतर सेवा के साथ अस्पताल मे भर्ती कराया जा सके। जिससे उनकी जान बच सके। लखनऊ से आये आलोक त्रिपाठी जी ने एंबुलेंस के रख रखाव मेडिकल उपकरणों व इमरजेंसी मेडिकल टेक्नीशियनो कैसे काम करते है, एंबुलेंस में सभी उपकरणों का सही समय पर इस्तेमाल करना,ऑक्सीजन देना और कम से कम समय मे मरीज को एंबुलेंस उपलब्ध कराना के बारे मे जानकारी दी।
मौके पर 108 एंबुलेंस जिला के कार्यक्रम प्रबंधक राजन विश्वकर्मा ने बताया कि एंबुलेंस सेवा को और बेहतर बनाने के लिए एंबुलेंस कर्मियों को मण्डल स्तरीय प्रशिक्षण द्वारा जिला महिला अस्पताल बस्ती पर प्रशिक्षित किया जा रहा है। जिसमे एंबुलेंस की साफ सफाई,एंबुलेंस में उपलब्ध उपकरण के संचालन ,उपलब्ध दवाओं के उपयोग और प्राथमिक उपचार के बारे मे विशेष ध्यान देने के लिए सभी को प्रोत्साहित किया। जिससे जिले के सभी जरूरतमंद मरीज को बेहतर सुविधा प्रदान की जा सके, साथ ही साथ एंबुलेंस की सुविधा को और कैसे बेहतर की जाए। मौके पर कंपोजिट विद्यालय की प्रधानाध्यापक गरिमा जी ,108 जिला प्रभारी आशीष मिश्रा,राधेश्याम,शाह इंतजार एवं गुणवत्ता निरीक्षक अमित यादव मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *