🏵️🏵️ ओ३म् 🏵️🏵️
🥝 संतकबीरनगरमेंवेदमंत्र🥝
जनपद संत कबीर नगर के ग्राम गजाधर पुर में वेद महोत्सव प्रारंभ हो गया है। यह कार्यक्रम आज दिनांक २९ से दिनांक ३१ मार्च तक चलेगा।
आज का प्रथम सत्र देव यज्ञ से प्रारंभ हुआ।
श्रृण्वंतु विश्वे अमृत पुत्रा:।। वेद की यह पावन ऋचा कह रही है कि हे ईश्वर के अमृत पुत्रो सुनो! राग -द्वेष, ईर्ष्या, अहंकार, क्रोध से मनुष्य का 🦹 बंधन🦹 होता है जबकि यज्ञ से मुक्ति होती है।यज्ञ प्राणों को शुद्ध कर शरीर व संसार दोनों को आरोग्य बनाता है और वेद पाठ से वेदों की रक्षा होती है।
स्वर्गो कामो यजेत् ! अन्न कामों यज्ञेत् ! धनं कामो यज्ञेत्।यशं कामो यज्ञेत्! अर्थात् सुख,धन,अन्न,यश की कामना वाले पुरुष को यज्ञ करना ही चाहिए।
यज्ञ जीवन का हमारे श्रेष्ठ सुंदर कर्म है।यज्ञ का करना कराना आर्यों का धर्म है।।
यज्ञ के उपरांत वैदिक भजन 🌸 ओ३म् नाम का सुमिरन कर लें,कर दे भव से पार तुझे ,कह दिया कितनी बार तुझे🌸इस कार्यक्रम में पंडित नेम प्रकाश आधुनिक अर्जुन भी अपने वैदिक विचारों को प्रस्तुत कर रहे हैं।
🌼 आर्य समाज लालगंज 🌼
कार्यक्रम के प्रथम दिवस के प्रथम सत्र में आर्य समाज लालगंज के पदाधिकारी पधान श्री गिरजा शंकर। उपप्रधान संतोष कुमार मंत्री सुभाष सिंह ने भी प्रतिभाग किया।
🏵️ प्रतिष्ठित यजमान 🏵️
[१] प्रेमचंद त्रिपाठी सपरिवार।
[२] गिरजा शंकर दूबे सपरिवार।
🍁🍁 ओ३म् 🍁🍁
आचार्य सुरेश जोशी