प्रादेशिक सर्वोत्तम कैडेटस रैली के लिए टीम रवाना

बस्ती। भारत स्काउट और गाइड गोल मार्केट महानगर लखनऊ के तत्वाधान में आयोजित प्रादेशिक प्रशिक्षण केंद्र प्रयागराज में प्रथम प्रादेशिक सर्वोत्तम कैडेट रैली में जनपद बस्ती की टीम आज रवाना हो गई, बताते चलें कि टीम में कब, बुलबुल, स्काउट, गाइड की सहभागिता जिला संस्था बस्ती के बैनर तले हो रही है, आदर्श प्राथमिक विद्यालय अहरा, जीआरएस इंटर कॉलेज बस्ती, झिनकू लाल त्रिवेणी राम चौधरी इंटर कॉलेज कलवारी, श्रीमती कृष्णा कुमारी पांडेय गर्ल्स इंटर कॉलेज बस्ती, बेगम खैर गर्ल्स इंटर कॉलेज बस्ती के प्रतिभागियों के साथ साथ बस्ती से सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त राकेश कुमार सैनी, जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट लीडर ट्रेनर डॉ कुलदीप सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड लीडर ट्रेनर सत्या पांडेय, जिला संगठन कमिश्नर स्काउट प्रताप शंकर पांडेय, जिला संगठन कमिश्नर गाइड संगीता प्रजापति, ट्रेनिंग काउंसलर स्काउट आदर्श मिश्रा, जगदीश चौहान, प्रमोद कुमार की सहभागिता रहेगी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला मुख्यायुक्त जगदीश प्रसाद शुक्ल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला उपाध्यक्ष अनूप कुमार, स्काउट कमिश्नर शिव बहादुर सिंह, गाइड कमिश्नर नीलम सिंह, सचिव डॉ हरेन्द्र प्रताप सिंह, कोषाध्यक्ष विद्याधर वर्मा, अबू अनस आदि ने शुभकामनाएं देते हुए प्रसन्नता व्यक्त किया है, सर्वोत्तम कैडेटस रैली प्रतियोगिता 28, 29 और 30 मार्च की अवधि में भारत स्काउट और गाइड प्रादेशिक प्रशिक्षण केंद्र प्रयागराज में आयोजित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *