आर0एन0एस0प्रतापगढ़। भंगवा चुंगी चैकी के निकट एक बोलेरो लावारिश हालत में पुलिस को मिली है। बताया जाता है कि यह पिछले दो दिनों से खड़ी थी। चैकी के पुलिस कर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। बुधवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से पुलिस महकमा सक्रिय हुआ।
जानकारी के अनुसार पुलिस चैकी चैराहे से बलीपुर रोड पर एक कोचिंग सेंटर के सामने यूपी 25 एजे 425 नम्बर प्लेट की एक बुलेरो दो दिन से गैर जिले की खड़ी है। इसको देखने वाला कोई नहीं है। ऐसे में चैराहे पर खड़े ट्रैफिक सिपाही और भंगवा चैकी पुलिस किसी की नजर भी उस पर नहीं पड़ी। दिन भर पैसे की वसूली के लिए वाहनों के पीछे भागने वालों को लावारिश बुलेरों नहीं दिखाई दी। शाम को दीन दयाल नाम का ट्रैफिक सिपाही ड्यूटी पर आया। उसकी नजर बुलेरो पर पड़ी। उसे कुछ शक हुआ। आसपास पूछा गाड़ी के बारे में किसी को कुछ पता नहीं था। उसने अपने अफसरों को फोन कर दिया। कंट्रोल की सूचना पाकर कोतवाली पुलिस सक्रिय हुई। गाड़ी को उठाकर कोतवाली लाया गया है। जांच पड़ताल हो रही है। कोतवाल का कहना है कि गाड़ी की पड़ताल चल रही है। मालिक को ढूंढा जा रहा है।