रन फार राम मैराथन में दौड़े देश और विदेश के धावक

 

अयोध्या । रन का राम मैराथन प्रतियोगिता ब्रह्म मुहूर्त में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुसांगिक संगठन क्रीड़ा भारती तथा अयोध्या नगर निगम के तत्वावधान में आयोजित रन फॉर राम मैराथन प्रतियोगिता का आरंभ पवन पुत्र हनुमान जी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण करने के उपरांत प्रांत प्रचारक कौशल, नगर निगम के महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी, राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्र, विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह, नारायण सिंह राणा, अवनीश, सुधा सिंह , भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, डॉ अवधेश वर्मा ने ध्वज दिखाकर किया। सर्वप्रथम 21 किलोमीटर तथा 10 किलोमीटर दौड़ की प्रतियोगिता प्रातः 6 बजे शुरू हुई तथा तीन किलोमीटर दौड़ की प्रतियोगिता 7:30 बजे प्रारंभ हुई और 10 किलोमीटर महिला दौड़ का प्रथम पुरस्कार 51000 तमसी सिंह मिर्जापुर 36.24 मिनट , दूसरा पुरस्कार 21000 ज्योति चौहान महाराष्ट्र 38.26 मिनट व तीसरा पुरस्कार 11000 दीपू कश्यप 39.12 मिनट एवं 10 किलोमीटर पुरुष दौड़ का प्रथम पुरस्कार अभिषेक कुमार हापुड़ 30.14 मिनट, द्वितीय पुरस्कार अजय कुमार दिल्ली 30.17 मिनट व तृतीय पुरस्कार पंकज कुमार 30.28 बनारस यूं पी पुलिस एवं 21 किलोमीटर हाफ मैराथन महिला का प्रथम पुरस्कार डेढ़ लाख रुपए सोनिया हरियाणा एक घंटा 12 मिनट 43 सेकंड, दूसरा पुरस्कार 75000 बीनू सिंधु एक घंटा 15 मिनट 6 सेकंड वह तीसरा पुरस्कार 51000 नीतू कुमारी यूपी पुलिस एक घंटा 17 मिनट 16 सेकंड के साथ 21 किलोमीटर पुरुष रेस का प्रथम पुरस्कार रंजीत कुमार पटेल बनारस एक घंटा 3 मिनट 37 सेकंड, द्वितीय पुरस्कार प्रिंस राज यादव अयोध्या एक घंटा 4 मिनट 12 सेकंड तथा तृतीय पुरस्कार अनिल पटेल बनारस एक घंटा 5 मिनट 29 सेकंड को दिया गया। पुरस्कार वितरण के बाद खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए गिरीश पति त्रिपाठी ने कहा कि आध्यात्मिक वैभव की ओर अग्रसर अयोध्या की संस्कृति खेल के माध्यम से पूरी दुनिया के सामने आना चाहिए। आज पूरी दुनिया के युवा राम के लिए राम की ओर दौड़ना शुरू कर चुके हैं। राम की ओर दौड़ने से आपकी सारे पाप नष्ट हो जाते हैं।प्रांत प्रचारक कौशल जी जीने प्रतियोगियों को संबोधित करते हुए कहा कि इस प्रतियोगिता के आरंभ में जब भी लगता था की काफी परेशानी होने वाली है तब तब मेरे मन में आता था कि राम का नाम लो सारी परेशानियां दूर हो जाएंगी। विभिन्न झंझावात से गुजरते हुए यह प्रतियोगिता पूरे देश ही नहीं वरन अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को भी आकर्षित करती हुई दिखाई पड़ी।प्रतियोगिता सकुशल संपन्न कराने में नगर निगम द्वारा स्वच्छता की चाक चौबंद व्यवस्था, जगह-जगह पर जल वितरण तथा विभिन्न संस्थाओं द्वारा प्रतियोगिता के सभी प्रतिभागियों को श्री राम जन्म भूमि का प्रसाद, तथा ठोस जलपान की व्यवस्था की गई थी।इस अवसर पर प्रतियोगिता के दौरान कर्नल प्रणय सिंधु पांडे, जेएसडब्ल्यू के जतिन सिंह, लगातार 24 दिन तक 55 किलोमीटर प्रतिदिन दौड़ लगाने वाली आशा सिंह, सहायक नगर आयुक्त अशोक कुमार गुप्ता, श्रीनिवास शास्त्री, अवनी कुमार शुक्ला, सुनील कुमार अवस्थी, निरंकार पाठक, राहुल सिंह, अभय यादव डॉक्टर विशाल, शिव मोहन जी इत्यादि लोग उपस्थित हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *