समाजसेवी अपूर्व शुक्ला नेत्र रोगियों को दे रहे हैं नया जीवन

उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में आंख रोगियों को नया जीवन देने के लिए समाजसेवी एवं शाम्बिका मेडिकल हाल के सीईओ अपूर्व शुक्ला द्वारा निरंतर प्रयास किया जा रहा है ।इसके लिए प्रेस क्लब सहित अनेक स्थानों पर आंखों के कैंप लगाए गए । आपको बताते चलें कि प्रेस क्लब में लगे आंख कैंप के दौरान रामकृष्ण वर्मा निवासी बनकटी जनपद बस्ती की एक आंख खराब दवा डालने के कारण खराब हो गई थी आंख की कार्रनिया खराब हो जाने के बाद इनका सफल रिप्लांटेशन डॉक्टर आर के चंद्रा एम एस optho वरिष्ठ नेत्र सर्जन द्वारा किया गया जैसे ही कार्निया का सफल रिप्लांटेशन होने के पश्चात वर्मा ने 72 घंटे के बाद आंखें खोली तो वह यकबयक अपनी आंखों में रोशनी पाकर चौक उठे इससे यह सब जाहिर होता है कि अपूर्व शुक्ला द्वारा आंख रोगियों के इलाज़ हेतु निरंतर प्रयास सफल साबित हो रहा है और लोग इससे लाभ पा रहे हैं अपूर्व शुक्ला के प्रयास की सराहना की जानी चाहिए इतना ही नहीं ग़रीब और असहाय रोगियों के लिए निशुल्क चिकित्सा व्यवस्था इनके द्वारा की जाती है आंख के रोगी 7905277562, 983824 417 2 पर संपर्क कर सकते हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *