– नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ में कथावाचक प्रियंका द्विवेदी को सुनने के लिए भारी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ गयी
बस्ती – खेसरहा के ग्राम ऐचनी में सिद्ध पीठ शिव मंदिर श्री बजदेश्वर धाम में *पिछले 30 वर्षो से चल रहे नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ में कथावाचक प्रियंका द्विवेदी की कथा को सुनने के लिए भारी संख्या में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है।* आज की कथा में भगवान श्री राम के लंका पर विजय पाकर अयोध्या वापसी पर अयोध्या वासियों में खुशी का ठिकाना न रहा। अयोध्या वासियों ने खुश होकर अयोध्या को रंगो से भरकर खुशी के दीपक जलाए और होली मनाई। अयोध्या में उनके प्रभु, माता सीता और लक्ष्मण जी को देखकर हर एक अयोध्या वासी के आंखो से जिस प्रकार खुशी के आंसू थे वही आंसू सामने बैठे कथा सुन रहे सभी श्रद्धालुओ के आंखो में दिख रहे थे। वहा मौजूद सभी भक्त
*अयोध्या में लौटे राम ललनवा* भजन पर भाव विभोर होकर झूम उठे। कथा सुनने के लिए ऐचनी, बनौली, बजडा, कोटिया, बेलबनवा, सेकरपार से सैकड़ो की संख्या में भक्त आ रहें हैं।मंदिर के मुख्य पुजारी श्री सीताराम ने बताया कि शिवरात्रि के दिन मंदिर पर हवन एवम विशाल मेले का आयोजन होगा जिसमे लगभग दस हजार की संख्या मे भक्तो की भीड़ लगने की संभावना है। कथा के मुख्य व्यवस्थापक ऐचनी प्रधान प्रतिनिधि संगम तिवारी के साथ राज कुमार त्रिपाठी, अजय तिवारी, अस्वनी, बाबूराम, केपी, पिंकू तिवारी, राजू त्रिपाठी, प्रदीप तिवारी, राघवेंद्र तिवारी, राम शंकर त्रिपाठी, सोनू तिवारी , रिषभ, गोलू, बैजनाथ, शिवसागर, जितेंद्र मिश्र, अवनीश तिवारी, गोपाल त्रिपाठी के साथ समस्त ग्रामवासी व्यस्थापक की भूमिका में रहे। सभी ग्राम पंचायत वासियों का पूरा सहयोग से पिछले कई वर्षों से यह कार्यक्रम निरंतर चल रहा है।