महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या धाम । मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी का जन्म स्थली अयोध्या में नवागत नगर आयुक्त के कार्यभार संभालने के पश्चात धर्म नगरी में यात्रियों की सुविधा दर्शन पूजा पाठ कराने वाले पुरोहित समाज मुखिया राजेश महाराज ने अपने टीम के साथ कार्यालय पहुंचकर रामनामी गमछा व फूल माला पहनाकर साथ ही रामलला का चित्र भेंट कर स्वागत व सम्मान किया। शिष्टाचार भेंट में सभी का परिचय कराते हुए पुरोहित समाज के हित में सुझाव भी दिए। अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश महाराज के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल नवागत नगर आयुक्त संतोष कुमार शर्मा को रामनामी गमछा व फूल माला पहनाकर रामलला का चित्र भेंट कर स्वागत सम्मान किया। साथ ही सरयू स्नान घाट पर नगर में पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के नगर आयुक्त ने हर संभव मदद प्रयास का भरोसा दिलाते हुए अस्वस्थ किया कि हम सभी पुरोहित समाज के साथ जल्द ही एक बैठक करेंगे समस्याओं का हल निकालेंगे उक्त भेंट मुलाकात में अयोध्या तीर्थ पुरोहित धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश महाराज उपाध्यक्ष प्रदीप पांडे कोषाध्यक्ष कलिकानन्द महाराज पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक शंभू नाथ पांडे समेत अन्य लोग मौजूद रहे।