विश्व हिन्दू महासंघ की मासिक बैठक में बनी लोकसभा चुनाव की रणनीति

भाजपा ने सनातन संस्कृति को मजबूती दिया-अखिलेश सिंह
बस्ती। मंगलवार को  विश्व हिन्दू महासंघ की मासिक बैठक अमहट घाट स्थित सिद्धेश्वरनाथ शिव मंदिर पर जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में हिन्दू हितों की रक्षा के साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव में महासंघ की भूमिका और  रणनीति पर विचार किया गया।
बैठक को सम्बोधित करते हुये महासंघ जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने हिन्दू अस्मिता की रक्षा और सनातन परम्परा को मजबूती देने के लिये सर्वाधिक कार्य किया है। काशी में कारीडोर और श्री अयोध्याधाम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा कर 500 वर्ष पुरानी प्रतीक्षा को पूर्णता दिया। कहा कि बस्ती लोकसभा 61 में घोषित प्रत्याशी हरीश द्विवेदी के समर्थन में  महासंघ पदाधिकारी पूरी ताकत झोंक देंगे।
मासिक बैठक को प्रदेश मंत्री अजय मिश्र, जिला प्रभारी विन्द गोपाल त्रिपाठी, सह संयोजक परमानन्द गुप्ता ने सम्बोधित करते हुये कहा कि महासंघ का उद्देश्य स्पष्ट है कि जो हिन्दू हितों की बात करेगा, वही देश पर राज करेगा। इस संकल्प के साथ महासंघ लोकसभा के चुनाव में भाजपा की जीत के लिये पूरी ताकत झोेंक देगा। बैठक में मुख्य रूप से महन्थ गिरजेश दास, अमरजीत सिंह, राकेश सिंह,   सौरभ तिवारी,  बाबा जय प्रकाश दास, मुन्ना सिंह, चन्द्रेश पाठक, राजकुमार ‘मन्टू’ चौधरी, विपिन सिंह, प्रदीप सोनी, राहुल कमलापुरी, महेश हिन्दुस्थानी, चन्द्रकान्त पाण्डेय, सतीश पाण्डेय, जगत मोहन सिंह विक्कू, सचिन त्रिपाठी, अनिल सिंह, अंकित सिंह, त्रियुगीनाथ, वरूण तिवारी, विजय सोनी, रूप नरायन गौड़, अमरदीप, वेद प्रकाश सिंह, विजयपाल सिंह, राहुल, संदीप कुमार, रविशंकर पाण्डेय, प्रमोद कुमार सिंह, डा. रामजी, वीनस कुमार जायसवाल, चन्द्रमोहन भट्ट, शुभम सिंह, राम सिंह के साथ ही अनेक पदाधिकारी, सदस्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *