विश्व वन्यजीव दिवस पर वन्य जीवों के प्रति संवेदना जताई गई

 कानपुर नगर,चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति डॉक्टर आनंद कुमार सिंह ने 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस के अवसर पर वन्य जीवों के प्रति संवेदना जताई साथ ही उनकी सुरक्षा हेतु संदेश भी दिया।
                      डॉक्टर सिंह ने बताया कि वर्ष 2014 में पहला विश्व वन्यजीव दिवस मनाया गया था।इस दिन को मनाने का उद्देश्य दुनिया भर के जीव जंतुओं का संरक्षण करना है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष की थीम “लोगों और ग्रह को जोड़ना: वन्य जीव संरक्षण में डिजिटल नवाचार की खोज” है। उन्होंने वन्य जीव संरक्षण करने वाले लोगों की प्रशंसा की। कुलपति ने कहा कि आज का दिन जीवन की अविश्वसनीय विविधता का जश्न मनाने और इसकी रक्षा के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दोहराने का दिन है। उन्होंने बताया कि 3 मार्च को विश्व वन्यजीव दिवस के रूप में नामित करने का मुख्य उद्देश्य दुनिया के वन्य जीवों और वनस्पतियों के बारे में जन जागरूकता बढ़ाना है। उन्होंने शिक्षकों,वैज्ञानिकों, छात्रों को वन्य जीव एवं वनस्पतियों के संरक्षण के दायित्वों के निर्वहन हेतु संदेश भी दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *