आर0एन0एस0प्रतापगढ़। मुख्यमंत्री राहत कोष से किया जाने वाला पहला आपरेशन सोमवार को जिले के मेडिकल कॉलेज में हड्डी सर्जन डॉक्टर सचिन कुमार ने किया।
सूबे के अन्य मेडिकल कालेजों की तर्ज पर अब जिले के डाक्टर सोने लाल पटेल स्वशासी मेडिकल कालेज में भी मुख्यमंत्री कोष से हड्डी डिपार्टमेंट में आपरेशन शुरू हो गया है। मेडिकल कॉलेज में यह सुविधा मिलने से मरीजों को गैर जनपदों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं होगी। उन्हें अब यह सुविधा उनके खुद के जिले के राजा प्रताप बहादुर अस्पताल में मिलनी शुरू हो गई है। मोहनगंज इलाके की रहने वाली संगीता सिंह का दोनो कूल्हा खराब हो गया है। प्राइवेट इलाज में लाखों रुपए सर्जरी में खर्च आता। आर्थिक तंगी के चलते सर्जरी नहीं हो पा रही थी। इसके लिए सांसद संगम लाल गुप्ता और मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डा सलिल कुमार श्रीवास्तव के सहयोग से संगीता सिंह को मुख्यमंत्री कोष से सर्जरी कराने के लिए आर्थिक सहयोग प्राप्त हुआ। मंगलवार को डाक्टर सचिन कुमार की देखरेख में संगीता के कूल्हे का प्रत्यारोपण किया गया। जिसमें करीब डेढ़ घंटे का समय लग गया। सचिन के अनुसार संगीता सिंह का दोनो कूल्हा खराब हो गया है। दूसरा कूल्हा बाद में बदला जाएगा। कालेज के प्रिंसिपल डॉ सलिल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मुख्यमंत्री कोष से सर्जरी की सुविधा मेडिकल कालेज में मिलना शुरू हो गई है। संगीता सिंह का पहला केस मुख्यमंत्री राहत कोष से डाक्टर सचिन कुमार ने किया।,