बड़े भाई की पीटकर हत्या

त्रिलोकपुर, बाराबंकी 24 फरवरी। जहांगीराबाद थाना इलाके के मसूदपुर गांव में छोटे भाई ने बड़े भाई पर डंडो से हमला करके मार डाला पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। यह घटना दो दिनों से चल रहे भाइयो के विवाद के बाद शनिवार को हुई। मसूदपुर के रहने वाले स्व. ढोढे बक्सोर के 8 पुत्र पुत्रियाँ है। जिसमे 3 बेटियों और 1 बेटे की शादी हो चुकी है। तीसरे नम्बर की पुत्री पूनम ने बताया कि अविवाहित मृतक राहुल 25 साल ने अपने सबसे छोटे भाई रचित 20 साल से दो दिन पूर्व यह कहा था कि बिना काम के दिन भर घूमते हो जेल से छुड़ाने में तमाम पैसा लगा है। अब कोई काम करके पैसा कमा कर दो। बस इतनी से बात पर शुक्रवार सुबह से शुरू हुआ विवाद शनिवार दोपहर जान लेकर रुका। बहन पूनम के मुताबिक हत्यारोपी रचित 20 रेप के मामले में 18 माह जेल रहकर 6 माह पूर्व बाहर आया है। जेल से छूटने के 2 माह बाद ही मृतक का एक दाहिना हाथ हमला करके तोड़ दिया। बहन के मुताबकि इसी भाई ने रचित को अपने पैसे से जेल से बाहर लाया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *