बोलो बोलो मेरे श्री राम कब तुम आहो अंगन में बुंदेली लोक भजनों से गुंजायमान रहा साहित्य सांस्कृतिक मंच

 

महेन्द्र कुमार उपाध्याय
अयोध्या।बुंदेलखंड की सुप्रसिद्ध बुंदेली लोक गायिका अर्चना कोटार्य द्वारा सर्वप्रथम राम का सोहर -देवी दुर्गा ने दओ वरदान हमाये घर रामा भये से शुरू किया , उसके बाद लोक भजन बिन पग धोये न करिहों गंगा पार मै हरि सुनाया । तत्पश्चात होली गीत सिर बांधे मुकुट खेलें होरी सुनायाl अर्चना ने एक से बढ़कर एक राम भजनों की प्रस्तुति दी lजिसमे से हनुमत तोरे सहारे मैंने आज सागर में नैया डार दई ।अर्चना कोटार्य आकाशवाणी और दूरदर्शन की ग्रेडेड कलाकार जिन्होंने संस्कृति विभाग ,पर्यटन विभाग , उत्तर मध्य सांस्कृतिक केंद्र ,भारत सरकार, सूचना विभाग के विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों से कार्यक्रम प्रस्तुत कर चुकी हैंl
इस अवसर पर नोडल अधिकारी अभय निर्भीक, मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *