25 फरवरी रामलला के दर्शन करेंगे बस्ती के भाजपा कार्यकर्ता 

बस्ती। अयोध्या में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु अयोध्या पहुंच रहे हैं। बीते दिनों के आंकड़ों को देखें तो रिकॉर्डतोड़ रामभक्त अयोध्या पहुंचे हैं। अब तक लाखो श्रद्धालुओ ने रामलला के दर्शन कर चुके हैं। भारतीय जनता पार्टी ने भी अपने कार्यकर्ताओं को अयोध्या में रामलला के दर्शन कराने की योजना बनाई है। जिसके तहत बस्ती जनपद से रविवार को बस्ती के भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगों को दर्शन कराए जाएंगें। भाजपा नेता अमृत कुमार वर्मा बताया की रामलला दर्शन लिए सभी भाजपा के मंडलो में कुल 200 बसे लगाई गई है। सभी जनप्रतिनिधि नेता और कार्यकर्ता बस में बैठ कर जायेंगे। भाजपा कार्यालय पर दस हजार सात सौ पचपन लोगो की सूची तैयार कर ली गई है। सभी का रजिस्ट्रेशन आनलाइन किया जा रहे है।

जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने कहां की रामलला के दर्शन के लिए कार्यकर्ताओ में बड़ी जिज्ञासा और उत्सुकता है। सभी तैयारिया लगभग पूरी हो चुकी है। 25 फरवरी को प्रधानमन्त्री मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद साढ़े ग्यारह बजे सभी कार्यकर्ता अयोध्याय के लिए रवाना होंगे। पार्टी के तरफ से जल जलपान की व्यवस्था की गई है। सभी राम लला के दर्शन के बाद हनुमान गढ़ी का भी दर्शन करेंगे। वापसी में सभी कार्यकर्ताओ का फूल मालाओ से हर गाँव में स्वागत किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *