सभी दलों में भगदड़ की स्थिति में भाजपा हो रही और मजबूत

बस्ती। कुनबा बढ़ाने की रणनीति के तहत भाजपा ने गुरुवार को सपा, बसपा व भीम आर्मी के कई नेताओं को अपने खेमे में शामिल कर लिया। भाजपा नेता अमृत कुमार वर्मा ने बताया की भाजपा का दामन थामने वालों में भीम आर्मी के पूर्व जिलाध्यक्ष व मण्डल सचिव आशुतोष भारती, विधानसभा प्रभारी काशीराम, समाजवादी नेता अफरोज अहमद, पूर्व नगर पालिका प्रत्याशी अब्दुल कयूम, शिवम आनन्द, चन्द्रशेखर, अमित पाण्डेय, शैलेन्द्र कुमार, डा रवि, सुनील, सुनील मोदनवाल सहित सैकड़ो की संख्या में युवाओ ने आजाद समाज पार्टी व भीम आर्मी छोड़कर भाजपा में शामिल हुए। गुरुवार को बस्ती में पार्टी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र की मौजूदगी में उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। आशुतोष भारती ने गुरुवार को अपने समर्थकों के साथ बस्ती स्थित जिला भाजपा कार्यालय पर भाजपा की विधिवत सदस्यता ग्रहण की है। इस दौरान भाजपा नेताओं ने उनका पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया।

जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने कहाँ की दलितों का हित केवल भाजपा में है इस बात को दलित वर्ग समझ चूका है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सभी दलों में भगदड़ की स्थिति है। आज कोई सपा, बसपा व कांग्रेस में नहीं रहना चाहता है। देशहित में काम करने वाली भाजपा इस बार बस्ती लोकसभा सीटें प्रचण्ड बहुमत से जीतेगी। सभी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जारी विकास यात्रा से प्रभावित होकर भाजपा से जुड़ना चाहते हैं। दस वर्ष के शासनकाल के बाद भी नरेन्द्र मोदी के लिए जनता का स्नेह, समर्थन और आकर्षण बढ़ रहा है। भाजपा सर्वव्यापी, सर्वस्पर्शी पार्टी है। आप सभी को नरेन्द्र मोदी को प्रचंड बहुमत के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने का संकल्प लेकर इसमें जुटना है।
आशुतोष भारती ने कहा कि भाजपा की नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है और वह पार्टी को मजबूत करने के साथ ही पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।
इस मौके पर सुधाकर तिवारी, शैलेंद्र कुमार भीम आर्मी अमरेश प्रताप ,भीम आर्मी राजेश कुमार, शिवम आनंद
चंद्रशेखर दुर्गेश सूरज रविंदर सुनील मोदनवाल रिजवान दिव्यांश अमित सोनू लल्लू सनी आर्य, अखिलेश कुमार रामप्रसाद गौतम विवेक कुमार सुनील कुमार, राजेश कुमार रवि कुमार शिवाजी राव संतोष कुमार आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *