बस्ती 22 फरवरी उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के हरैया थाना क्षेत्र के जगदीशपुर गांव में इंद्रजीत सिंह का मकान विद्युत विभाग की लापरवाही से 11000 वोल्टेज लाइन का तार गिरने एवं शार्ट सर्किट से लगी आग से घर जलकर खाक हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित इंद्रजीत सिंह ने कई बार इस संबंध में आला अधिकारियों से शिकायत की लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई इस आग से रणजीत सिंह के घर में गृहस्थी के रक्खे हुए सामान जल जाने के कारण उन्हें गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।