जेंवई बसंतगंज में ग्राम परिक्रमा यात्रा का किया गया आयोजन

प्रतापगढ़ – आज भाजपा किसान मोर्चा द्वारा जनपद प्रतापगढ़ के रामपुर खास विधानसभा के जेंवई बसंतगंज में ग्राम परिक्रमा यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष भाजपा किसान मोर्चा प्रतापगढ़ श्री विजय मिश्र जी ने लोगों को सरकार की योजनाओं से परिचित कराया। कार्यक्रम के जिला संयोजक दिलीप पाण्डेय जी,जिला महामंत्री पवन वर्मा जी,जिला मंत्री नितेश द्विवेदी जी सहित भाजपा किसान मोर्चा जनपद प्रतापगढ़ के तमाम जिला पदाधिकारी एवं मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन मंडल अध्यक्ष संग्रामगढ़ रोहित सिंह जी ने किया। परिक्रमा यात्रा में सोशल मीडिया प्रभारी क्षितिज श्रीवास्तव, जिला कार्य समिति सदस्य सुनील दुबे,मंडल अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा,रमेश बहादुर सिंह मंडल महामंत्री छोटेलाल वर्मा,फैसल खान ,शिवेंद्र मिश्र,मंडल उपाध्यक्ष रितेश सिंह,हरिओम मिश्र, शिवानी पाल,देवेंद्र पांडे,अनुरुद्ध तिवारी,विकास सिंह,विनय तिवारी, मंडल मंत्री अजय मिश्र,वीरेन्द्र गौतम,धर्मेंद्र पटेल, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी रोहित दुबे ,उपेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *