बस्ती .महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बस्ती में आज पंडित शिव हर्ष शैक्षणिक सप्ताह के द्वितीय दिवस में हिंदी विभाग की ओर से “काव्यपाठ प्रतियोगिता” पूरे हर्षोल्लास से मनाया गया।
कार्यक्रम का प्रारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर सुनीता तिवारी द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया ,प्राचार्या प्रो सुनीता तिवारी ने कहा कि पंडित शिवहर्ष उपाध्याय ने बस्ती जनपद मे शिक्षा के क्षेत्र अतुलनीय योगदान दिया है,साथ ही बस्ती जनपद में महिलाओं की शिक्षा हेतु 1967 में महिला महाविद्यालय की स्थापना कर महिला शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिए, तत्पश्चात छात्रा मनसा द्वारा सरस्वती वंदना एवं मासूम गुप्ता द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य सुनीता तिवारी का स्वागत कार्यक्रम संचालिका प्रियंका सिंह द्वारा गुलाब का पुष्प भेंट करके किया गया।
इस कार्यक्रम में छात्राओं द्वारा विविध प्रकार के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।अंशिका भट्ट द्वारा कवि सतीश सृजन की रचित “कुपित याज्ञसेनी” कविता सुनाई गई,शाम्भवी द्वारा मौलिक कविताओं का पाठ किया गया,अर्चना द्वारा आशुतोष राणा विरचित “कलयुग और परमब्रह्म” कविता सुनाई गई। इन छात्राओ के साथ साथ अन्य छात्राओं ने भी कविता, शायरी ,भजन ,गजल, गीत,प्रेरक प्रसंग आदि की मनमोहक प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रख्यात समाजशास्त्री डॉ रघुवर पाण्डेय ,डॉ०नूतन यादव ,डॉ०सुधा त्रिपाठी,डॉ०वीना सिंह, डॉ स्मिता सिंह, डॉ० सुहासिनी सिंह,डॉ० रुचि श्रीवास्तव, डॉ० संतोष यदुवंशी, डॉ० प्रियंका पांडेय, डॉ कमलेश पांडे ,श्रीमती नेहा श्रीवास्तव उपस्थित रहीं।
डॉ रघुवर पाण्डेय
मीडिया प्रभारी
महिला पी जी को बस्ती