लेखाकार रत्नेश चौधरी के आकस्मिक निधन पर शोक की लहर

बस्ती।20 फरवरी  जिला सूचना कार्यालय संत कबीर नगर में तैनात तथा मंडलीय सूचना कार्यालय बस्ती का कार्य देख रहे लेखाकार रत्नेश चौधरी के आकस्मिक निधन पर जिला सूचना कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया जिसमें सहायक निदेशक सूचना प्रभाकर तिवारी, अपर जिला सूचना अधिकारी हितेंद्र कुमार, प्रचार सहायक अश्वनी तिवारी, अब्दुल अहमद, ओम प्रकाश, जगदीश आदि उपस्थित रहे तथा 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की  गई।
उल्लेखनीय है कि 17 फरवरी की रात को अचानक तबियत बिगड़ने पर उन्हें कैली अस्पताल में भर्ती कराया गया परंतु डॉक्टर के अथक प्रयास के बावजूद उन्हें बचाया न जा सका। 18 फरवरी को उनका अंतिम संस्कार अयोध्या में किया गया। उनके परिवार में पत्नी एवं दो छोटे बच्चों के अलावा माता-पिता एवं भाई-बहन है।
प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद उपाध्याय की अध्यक्षता में शोक सभा का आयोजन किया गया तथा 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शोक व्यक्त करने वालों में पत्रकार कृष्ण प्रताप सिंह, संदीप गोयल, देवेन्द्र पाण्डेय, महेन्द्र तिवारी, चन्द्र प्रकाश शर्मा, सुनील मिश्र, बशिष्ठ पाण्डेय, विश्राम प्रसाद, अनुराग श्रीवास्तव, शहंशाह आलम, चन्द्रभूषण श्रीवास्तव, राकेश तिवारी, राजेन्द्र उपाध्याय, दिनेश पाण्डेय, सर्वेश श्रीवास्तव, लवकुश सिंह, अमर सोनी सहित अनेक लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *