बस्ती: अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2024 के इस साल के थीम इन्वेस्ट इन वीमेन एक्सलेरेट प्रोग्रेस यानी महिलाओं में निवेश करें और प्रगति में तेजी लाएं विषय पर एक दिवसीय ट्रेनिंग कार्यशाला, सेमिनार और डाक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग कार्यक्रम का आयोजन बुधवार को प्रेस क्लब बस्ती में विश्व युवक केंद्र नई दिल्ली और युवा विकास समिति के तत्वाधान में किया जा रहा है। जिसमें महिला सशक्तिकरण के मुद्दे पर कार्यरत संस्थाओं, महिलाओं और व्यक्तियों को सम्मानित किया जाएगा।
आयोजक संस्था से जुड़े बृहस्पति कुमार पाण्डेय नें बताया की हर साल 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व संस्था द्वारा विभिन्न जागरुकता गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इस साल भी संस्था द्वारा ट्रेनिंग कार्यशाला, सेमीनार और डाक्यूमेंट्री स्क्रीनिंग, रैली, पेंटिंग प्रतियोगिता सहित तमाम आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाये जाने का उद्देश्य महिलाओं को समाज में बराबरी और लोगों को उनके अधिकारों को लेकर जागरूक करना है। इस दिवस का एक उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा और विकास के लिए हमारे भारत में अनेकों कानून है जिनका मकसद समाज में महिला सुरक्षा सुनिश्चित करना है।