छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज हुआ

बस्ती 19 फरवरी उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में मुंडेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव के नाबालिग बालिका के साथ छेड़खानी की घटना प्रकाश में  आई है। मुंडेरवा की  पुलिस ने पीड़िता के पिता की तहरीर पर रघुवर यादव के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरु कर दी है।तहरीर में बताया गया कि नाबालिग बेटी गांव के बाहर गई थी तभी रघुवीर ने अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ किया। बताया कि घटना के दिन जब देर शाम जब लडकी घर नही आई तो परिवार के लोग उसे खोजने पहुंचे तो गांव के सीवान में समय माता के स्थान के पास लडकी अचेतावस्था मे मिली। उसने आप बीती बताई। इस घटनाा के बाबत एसओ मुंडेरवा कमलेश कुमार गौड ने बताया कि तहरीर के आधार पर छेड़खानी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है पुलिस मामले की जांच गंभीरता के साथ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *