रिपोर्ट कालिन्दी तिवारी संतकबीरनगर
संतकबीरनगर – जिले के डॉक्टरो ने स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से अयोध्या में चल रहे शिविर में राम भक्तों को दिया सेवा
आपको बता दे कि संत कबीर नगर जिले के के रहने वाले पांच डॉक्टर अयोध्या में चल रहे स्वास्थ्य शिविर में अपनी सेवा दिया जब इस संबंध में डॉक्टर से बात की गई तो डॉक्टर ने बताया कि भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की तरफ से अयोध्या में जो शिविर लगाए गए हैं। इनमें जो दूर-दराज से या कई प्रान्त से जो भी राम भक्त आ रहे हैं। उनको देखा जा रहा है। उनका नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। और नि:शुल्क दवाई भी दिया जा रहा है। डॉक्टर ने कहा कि हम लोगों का सौभाग्य है। वर्तमान सरकार में 22 जनवरी को जो यह इतिहास रचा गया है। इसमें आज हम लोग भी प्रतिभागी हुए हैं। भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ की तरफ से आज हम लोग संतकबीरनगर जिले से आये हुए है हम लोग जिला चिकित्सालय ख़लीलाबाद में अपनी सेवा दे रहे है। और आज अयोध्या में आकर राम भक्तों को सेवा दे रहे हैं। इस स्वास्थ्य शिविर में जिले के माने जाने डॉक्टर संजीव श्रीवास्तव, डॉक्टर आलोक सिन्हा, डॉक्टर ओपी शर्मा, डॉक्टर प्रतिभा शर्मा, प्रमिला ,सूरज, निर्मला मौजूद रहे।*