बस्ती 16 फरवरी उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के पटेल चौराहे के निकट कोतवाली थाना अंतर्गत दृजेश मार्ग पर ऑटो पार्ट्स की दुकान के सामने खड़ी मारुति कार को बीती रात 10-31 पर चोर चुरा ले गया।
अपर पुलिस अधीक्षक ने जानकारी देते हुए बताया कि दृजेश मार्ग पर ऑटो पार्ट्स की दुकान के सामने राजकुमार गुप्ता अपनी मारुति कार खड़ी कर अपने आवास चले गए थे जहां पर सीसीटीवी कैमरा भी लगा हुआ है चोर मफलर से अपने फेस को ढक कर घटना को अंजाम दिया है यह दुकान पटेल चौक से मात्र 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है कोतवाली पुलिस इस मामले को दर्ज कर चोर की तलाश कर रही है।