दस लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

बस्ती। 16 फरवरी उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले  में मारपीट की दो अलग-अलग  हुईं घटनाओं में पुलिस ने दस लोगों पर  मुकदमा दर्ज कर  कार्रवाई की है। परसरामपुर थानाक्षेत्र के ग्राम बरहपुर पाण्डेय गांव में आपसी रंजिश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। अवधेश गुप्ता को गांव के विशाल, राजेश, दिनेश व चन्द्रा ने मिल कर पिटाई कर दी। इसी मामले में दूसरे पक्ष के दिनेश गुप्ता को अवधेश गुप्ता, महेश चन्द व प्रियंका ने हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने दोनो ओर से मिली तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती के अपहरण का उलाहना देने गए उसके भाई को प्रेम नारायण, रामनारायण व शिवनारायण ने मिलकर पिटाई कर दी। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दलित प्रताड़ना व मारपीट का मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *