पूजन-अर्चन  के साथ शिव मंदिर में शुरू हुआ प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ

पौली। पौली ब्लाक क्षेत्र के रोसयाबाजार स्थित पुराने  शिव मंदिर में बृहस्पति वार को मन्दिर के जिर्णोद्वार के बाद पूजन-अर्चन के पुनः शिव लिंग की स्थापना कि गई । इसदौरान यज्ञाचार्य आचार्य पंडित राम यज्ञ पांडे ने  वैदिक मंत्रो के साथ यजमान राजेन्द्र प्रसाद जयसवाल से पूजन-अर्चन कराकर
रुद्राभिषेक के द्वारा शिव लिंग कि स्थापना कराई। पूजन -अर्चन आराती के साथ हर-हर महादेव के जयकारो से पूरा क्षेत्र गूजायमान हो गया। इस मौके पर सहयोगी आचार्य  अवधेश कुमार पाण्डेय,रामचंद्र पांडेय,जजमान राजेंद्र प्रसाद जायसवाल, मदन लाल जायसवाल गुड्डन लाल जायसवाल राजकुमार दिलीप कुमार प्रदीप कुमार अविनाश जयसवाल अखिलेश कुमार आनंद कुमार अंकित विनय अभिषेक अनिरुद्ध पंकज सिन्टू, शाहिद समस्त ग्रामवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *