स्वच्छ भारत मिशन फेज 2 की जागरूकता गाड़ियो को गांव में किया रवाना

कुदरहा, /बस्ती15 फरवरी । खंड विकास कार्यालय से गुरुवार को स्वच्छ भारत अभियान फेज-2 के जागरुकता प्रचार गाडियों को ब्लाक प्रमुख अनिल दुबे व खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार पंकज ने फीता काट व हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और स्टाल का अवलोकन भी किया। इसके पूर्व टीम ने ब्लाक कर्मचारियो व क्षेत्र के लोगों को नुक्कड नाटक के माध्यम से स्वच्छता अपनाने का तरीका बताए।
       स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) फेज 2 के तहत चयनित एजेंसी जानकी प्रसाद मेमोरियल रिसर्च एंड एजुकेशनल ट्रस्ट महाराजगंज द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही साथ हाथ धुलने के तरीके, तूथ ब्रश करने, शौचालय को स्वच्छ रखने, गांव व घरो मे झाडू लगाने और ख़ुद को स्वच्छ रखने के बारे मे बताया। इसके साथ ही शौचालय को उपयोग मे लाने व खुले मे शौच करने से नुकसान के बारे मे बताया।
       लोगों को संबोधित करते हुए ब्लाक प्रमुख ने कहा कि जिस तरह ब्लाक परिसर मे नाटक दिखा कर जागरूक करने कार्य कर रहे है उसी तरह गांवों में जा कर ग्रामीणों को जागरूक करे। जिससे अधिक से अधिक लोगों को जानकारी मिल सके।
       खण्ड विकास अधिकारी ने कहा कि स्वच्छता अभियान के प्रचार प्रसार मे किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाएं। इसकी निगरानी ब्लाक कर्मियो से कराया जाएंगा।
       कार्यक्रम में एडीओ पंचायत सुबाष, चंद्रशेखर सिंह, महेंद्र यादव, घनश्याम, रवि प्रकाश पांडेय, दीपक श्रीवास्तव, बृजेश दुबे, इंद्र कुमार चौधरी, प्रकाश यादव, पंकज पांडेय, ओमकार चौधरी, रमेश चौधरी, सचिन चौधरी, शैलेंद्र राव, रविंद्र अग्रहरी सहित तमाम लोग मौजूद रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *