भारतीय मूल के परिवार के चार सदस्यों की अमेरिका में मौत, बेडरूम में मिलीं जुड़वां बच्चों की लाशें

न्यूयार्क ,14 फरवरी। भारतीय अमेरिकी परिवार के चार सदस्य अपने घर में मृत पाए गए। मृतकों की पहचान आनंद हेनरी (42), उनकी पत्नी एलिस प्रियंका (40) और उनके दोनों जुड़वां दोनों बेटों के रूप में हुई है। बच्चों के नाम नूह और नाथन हैं। बच्चों की उम्र चार साल थी। परिवार मूलत: केरल के कोल्लम का था और कैलिफोर्निया में रहता था। सैन मेटो पुलिस ने पुष्टि की है कि दोनों बच्चे अपने बेडरुम में मृत पाए गए, जबकि माता-पिता बाथरूम में पाए गए, सभी को गोली लगी थी। पुलिस की जांच में पता चला कि इस दुखद घटना में 9 रूरू पिस्तौल का इस्तेमाल किया गया था। अदालत के रिकॉर्ड बताते हैं कि आनंद ने दिसंबर 2016 में तलाक के लिए अर्जी दी थी, लेकिन कार्यवाही को अंतिम रूप नहीं दिया गया था। आनंद और ऐलिस, दोनों आईटी पेशेवर थे और नौ वर्षों से संयुक्त राज्य अमेरिका में रह रहे थे। आनंद ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में काम किया, जबकि ऐलिस ने वरिष्ठ विश्लेषक का पद संभालती थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *